यूपी की बड़ी खबरें:बाबा विश्वनाथ को चढ़ा 5 नदियों का जल; कलश यात्रा निकालकर महिलाएं पहुंचीं

काशी में निर्जला एकादशी पर बाबा विश्वनाथ का 5 नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इसमें सिंधु, चिनाब, रीवा, मानसरोवर और गंगा नदी का जल शामिल था। इस आयोजन को ‘आपरेशन सिंदूर’ को समर्पित किया गया। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद घाट से हुई, जो पूरे विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पहुची। इस कलश यात्रा में पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी भी शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों की मौत; रोटरी चौराहे पर अज्ञात वाहन ने कुचला, CCTV से पहचान में जुटी पुलिस गाजियाबाद में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव (45) के रूप में हुई है। दोनों ब्रज नगरी नंदग्राम के रहने वाले थे। सुभाष सिंह गली नंबर 4 में रहते थे, जबकि कमलेश यादव गली नंबर 5 के निवासी थे। हादसा थाना नंदग्राम क्षेत्र में हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान;पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा आजमगढ़ में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला की पहचान अंजू यादव (32) पत्नी संतोष यादव के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति संतोष यादव पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता सुरेश यादव ने बताया- आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पीड़िता बोली- देवर ने की गंदी हरकत कानपुर में निकाह के 3 साल बाद पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही देवर ने भी गंदी हरकत की। महिला ने चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दहेज में 10 लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। चमनगंज थाना प्रभारी संजय राय ने बताया- ब्यूटी पार्लर संचालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *