इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- अगर महिला ने अपनी मर्जी से संबंध बनाए हैं, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने आरोपी नीरज और अन्य के खिलाफ दर्ज केस को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकलपीठ ने कहा- रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे साबित हो कि आरोपित ने पीड़िता की फोटो या वीडियो वायरल की। वॉट्सऐप चैट से यह भी सामने आया कि दोनों के बीच नियमित बातचीत थी। ब्लैकमेल का आरोप भी साबित नहीं होता। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, खाने में नींद की गोली दी मुजफ्फरनगर में पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया- पति को मेरे अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसलिए हमने उसे मारने का प्लान बनाया। मैंने रात में उसके खाने में नींद की गोली मिला दी। सोने पर प्रेमी को बुलाया। उसके सिर पर हथौड़ा मारकर शव को बाहर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। 15 फरवरी को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मलीरा के जंगल में युवक का शव मिला था। पढ़ें पूरी खबर कलेक्ट्रेट में भाइयों ने आत्मदाह का प्रयास किया, बोले- मुझे मर जाने दो, आवास विकास जमीन नहीं दे रहा कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 2 सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। फिर माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी गार्ड ने भाइयों के हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। भाई बोले- मुझे मर जाने दो। मेरी जमीनों को बेच डाला है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी पर डीएम ने दोनों भाइयों को पास बुलाया। भाइयों ने बताया कि पाटीदारों ने मेरी 9 बीघा जमीन पर कब्जाकर लिया है। जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया है। मैं लगातार तहसील और थानों के चक्कर लगा रहा हूं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने दोनों भाइयों को जांच कराकर न्याय दिलाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज बोले- शंकराचार्य ने मुझे पेशवर अपराधी कहा; कैराना कोर्ट में वाद, 9 मार्च को सुनवाई शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्यवादी व पक्षकार आशुतोष महाराज के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज की अदालत में यौन शोषण का वाद दाखिल करने के बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मानहानिकारक बयान और डिजिटल दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कैराना की कोर्ट में सोमवार को परिवाद दायर किया है। यह वाद अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली के समक्ष विधिक परिवाद के रूप में दायर किया गया है। अब 9 मार्च को सुनवाई होगी। आशुतोष महाराज ने कहा- हाल के दिनों में सोशल मीडिया एवं राष्ट्रीय मीडिया मंचों पर भ्रामक एवं मानहानिकारक प्रचार किया गया है। विशेष रूप से अविमुक्तेश्वरानंद ने वीडियो बयान में मुझे ‘पेशेवर अपराधी’, ‘पेशेवर हिस्ट्रीशीटर’, ‘जेल काटने वाला पेशेवर अपराधी’ एवं “बदमाश” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। जबकि कोर्ट ने उन्हें इस प्रकार दोषसिद्ध घोषित नहीं किया गया है। जबकि ऐसे बयान वायरल करके मेरी धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पढ़िए पूरी खबर