यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित:डिप्टी CM बोले- ये स्वीकार नहीं, तीन ब्राह्मण विधायकों ने योगी को लिखा लेटर

यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- पहला- पंडित, दूसरा- अवसरवादी, तीसरा- निष्कपट और चौथा- सदाचारी लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में पूछा गया। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा है कि किसी भी प्रश्न से किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह स्वीकार्य नहीं है। जिम्मेदार के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। भाजपा के तीन ब्राह्मण विधायकों शलभ मणि त्रिपाठी, प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्र और भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। यूपी बीजेपी कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा- लगातार अधिकारियों की गलती से जनता के बीच पार्टी की स्थिति खराब हो रही है। अब प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल डिप्टी CM बोले- ऐसे शब्द गलत अलंकार अग्निहोत्री बोले- कुंठित भावना के तहत प्रश्न पूछा गया
सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- कुंठित भावना के तहत प्रश्न पूछा गया है। यह गैर-सनातनी सरकार है। गैर-सनातनी तंत्र हावी है। इसके खिलाफ रोष प्रकट हो गया है। जल्द ही ब्राह्मण समाज इस तंत्र से लड़ेगा और इसका बदला लेगा। भाजपा के तीन ब्राह्मण विधायकों ने सीएम को लिखा लेटर
फर्जी वायरल पेपर को लेकर लखनऊ में 7 FIR दर्ज
यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। शनिवार की बात करें तो दरोगा भर्ती को लेकर एक फर्जी पेपर भी वायरल हुआ। इसके बाद यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। ‘X’ पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। मामले को लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर 3 लेयर चेकिंग, जूते, बेल्ट उतरवाए
प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा। महिला कैंडिडेट्स की ज्वेलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बालियां निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई।
————————— ये खबर भी पढ़ें- 7 कैंडिडेट ने क्यों किया IAS बनने का झूठा दावा:विधायक से सूटकेस लिया, रोड शो निकाले; एक्सपर्ट बोले- सब ग्लैमर के लिए
6 मार्च को यूपीएससी का रिजल्ट आया। 7 ऐसे कैंडिडेट ने सिलेक्ट होने का दावा किया, जो हकीकत में सफल हुए नहीं थे। इनके घरों में विधायक से लेकर बड़े अधिकारी बधाई देने पहुंचे। इंटरव्यू देते हुए इन कैंडिडेट ने रात-रातभर पढ़ाई करने का दावा किया। लेकिन, 24 घंटे के अंदर सच्चाई सामने आ गई। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *