यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर का बाथरूम में शव मिला:सरकारी आवास में अकेले रहते थे, रात में ड्यूटी करके लौटे थे

शाहजहांपुर में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार (45) की मौत हो गई। शनिवार सुबह 11 बजे उनका शव पुवायां थाना कैंपस में बने सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। देर तक ऑफिस न पहुंचने पर साथियों ने उन्हें कॉल किया। फोन उठा नहीं तो पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। कुछ देर खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। इसके बाद अंदर गए तो शव पड़ा हुआ था। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। उन्नाव के रहने वाले थे
एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भवरे ने बताया- मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले थे। अगस्त 2025 में पुवायां थाने में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर आए थे। परिवार उन्नाव में ही रहता है। पुलिस ने आवास की जांच की तो कपड़े बाथरूम के बाहर रखे थे। उन्होंने शेविंग भी की थी। ऐसा लग रहा है कि वह नहाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। कांस्टेबल से प्रमोशन होकर इंस्पेक्टर बने
राजेश कुमार उन्नाव जिले के बाराह सगवतपुर थाना क्षेत्र के हिसथामपुर के रहने वाले थे। 18 अगस्त 1997 के आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। साल 2012 में प्रमोशन मिलने पर दरोगा और साल 2025 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे। पुवायां थाने से पहले उनकी तैनाती शाहजहांपुर के बंडा, रोजा, निगोही और जैतीपुर में रही है। छोटा भाई बहराइच में दरोगा
राजेश कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, एक बेटा और बेटी है। बेटी सौम्या ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट कर ली है। बेटा वैभव 9वीं में पढ़ता है। राजेश के छोटे भाई सुशील कुमार 2016 में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग बहराइच में है। दूसरे भाई अखिलेश गांव में ही रहते हैं। पुवायां थाना प्रभारी छुट्‌टी पर थे
पुवायां थाना प्रभारी रविकरण सिंह शुक्रवार को बीमारी की वजह से छुट्‌टी पर चले गए थे। इस वजह से राजेश कुमार ने चार्ज संभाला था। शुक्रवार रात 9.30 बजे तक थाने में रुके थे। करीब 10 बजे आवाज पहुंच गए। इसके बाद किसी बात नहीं हुई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो दरवाजे बंद थे
सुबह 8 बजे से पुलिसकर्मियों ने फोन लगाना शुरू कर दिया था। 10 बजे जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो दरवाजे बंद थे, लेकिन लॉक नहीं थे। पुलिस कर्मी अंदर गए तो ये अचेत अवस्था में थे। ———————— यह खबर भी पढ़ें…… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *