यूपी में शिया सड़कों पर, सपा नेता बोले-होश न खोएं:’हर घर से हुसैनी निकलेगा’ के नारे लगाए, खुद को जंजीरों से मारा

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत से नाराज शिया समुदाय यूपी में सड़कों पर उतर आया है। लखनऊ में रविवार रात हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। छोटा इमामबाड़ा में बड़ा इमामबाड़ा तक कैंडल मार्च निकाला। हाथों में खामेनेई का पोस्टर लेकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई शहरों में अमेरिका का पुतला जलाया गया। बिजनौर और अमरोहा में भी शिया समुदाय ने जुलूस निकाला। मोहर्रम की तरह युवाओं और बच्चों ने खुद को जंजीरों से पीटा। मातम मनाया। प्रयागराज में महिलाओं ने कैंडिल मार्च निकाला। इससे पहले, रविवार सुबह खामेनेई की मौत की खबर मिलते ही मातम और आक्रोश का दौर शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि हमारे रहबर खामेनेई की शहादत खाली नहीं जाएगी। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 दिन के शोक की घोषणा की। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। छोटा और बड़ा इमामबाड़ा 3 मार्च तक बंद रहेंगे। प्रदर्शनों पर लखनऊ में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा- मैं ईरान संबंधी प्रदर्शनों की निंदा करता हूं। वहीं, मुरादाबाद के सपा नेता एसटी हसन ने कहा- जोश में होश नहीं खोना चाहिए। प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। सीएम योगी ने भी रविवार सुबह मीटिंग में अफसरों से सावधानी बरतने को कहा है। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… आज के प्रदर्शन के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *