यूपी में 10 लाख टीचर्स को कैशलेस इलाज मिलेगा:शिक्षा मित्र- अनुदेशक को भी फायदा; योगी कैबिनेट में आज 29 प्रस्ताव पास होंगे

यूपी में माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारी अब कैशलेस इलाज करा पाएंगे। इससे करीब 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अफसरों के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा। यह नियम बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों भी लागू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग से फाइनेंस और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षक, शिक्षा मित्रों, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षकों और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सरकार कैशलेस इलाज की सुविधा देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार देर शाम एजेंडा जारी किया। विधानसभा चुनाव से पहले इसे योगी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा। शिक्षक दिवस पर CM योगी ने किया था ऐलान
सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर कहा था- अब शिक्षकों को इलाज के दौरान पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। चाहे सामान्य बीमारी हो या गंभीर, सभी का उपचार कैशलेस होगा।
अब अन्य प्रस्तावों को जानिए… नोएडा में बनेगा मेट्रोपोलेटन कारपोरेशन बरेली में विज्ञान पार्क बनाया जाएगा बांग्लादेशी हिंदू बंगाली परिवारों को बसाएगी सरकार ————- यह खबर भी पढ़िए:- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का कनपटी पर बंदूक रखने का इशारा:पहले विक्ट्री साइन दिखाई, फिर जान को खतरा जताया; समर्थक पुलिसवालों से भिड़े
अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को पुलिस उनके आवास से लेकर गई। गेट पर मजिस्ट्रेट के 400 समर्थक जुट गए। जैसे ही तीन गाड़ियां बाहर निकलीं, समर्थक गाड़ियों के सामने लेट गए। वे नारेबाजी करने लगे और कुछ लोग कारों पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। एक इंस्पेक्टर के ऊपर अलंकार का समर्थक गिर पड़ा। दोनों सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। इंस्पेक्टर ने वर्दी पर हाथ डालने और स्टार नोचने का आरोप लगाया। हाथापाई की नौबत आ गई। लोगों ने बीच-बचाव कराया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *