पहाड़ों में हो रही बारिश से यूपी की नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा के बाद अब वरुणा नदी उफान पर हैं। यहां कई कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। करीब 30 हजार लोग बाढ़ से घिर गए। प्रयागराज, झांसी में भी बाढ़ का असर है। हजारों परिवार प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों-सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर हुई तेज बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर, शाहपुर गाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बहने वाली नदियों में सोमवार सुबह के समय उफान आ गया। इस कारण नदियों के किनारे बसे करीब 40 गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया। तस्वीरें देखिए-
सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर में श्रद्धालु फंसे
सोमवार सुबह नदी में आए अचानक उफान से शाकंभरी देवी मंदिर में श्रद्धालु फंस गए। शाम करीब चार बजे जब जल स्तर कम हुआ, तब जाकर श्रद्धालुओं को वहां से निकाला गया प्रदेश में बारिश से नदियां और डैम उफान पर हैं। बुंदेलखंड के 23 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। सावन में 15 साल बाद ऐसा हुआ है। सहारनपुर में गागरा नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का कुछ हिस्सा डूब गया। यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…