यूपी में 15 दिन बारिश नहीं होगी, 8°C उछलेगा पारा:भीषण गर्मी का अलर्ट, रात में उमस बढ़ेगी; 35km की रफ्तार से हवा चलेगी

यूपी में गर्मी बढ़ने वाली है। शनिवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 15 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 8°C और न्यूनतम तापमान में 6°C की बढ़ोतरी होगी। बारिश नहीं होगी। 25-35 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दरअसल, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म हो गया है। अगले 15 दिन किसी भी तरह का कोई सिस्टम या विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप निकल रही है। गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण शुष्क हो गया है। पारे में 4°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश नहीं होगी। पछुआ हवाएं चलने से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। दिन और रात के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम की आज की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? किसानों को राहत मिलेगी
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिलेगी। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी?
अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। किसानों को नुकसान हुआ, गेहूं की फसल पर संकट
बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए थे। कहा था कि अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को मदद देना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *