योगी बोले- रवि किशन तो नाच-गाकर कमा लेंगे:सांसद का जवाब- हमारे सीएम आए हैं, रंग बरसे भीगे चुनर वाली…गाना ही बजाना

सीएम योगी सोमवार को होलिका दहन उत्सव में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे हैं। उनके पहुंचने पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पांडेयहाता में होने वाले कार्यक्रम में योगी का सवा क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। सीएम के रास्ते में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गईं। सीएम योगी ने भक्त प्रह्लाद और होलिका की आरती उतारी। इसके बाद योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकते हैं। लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां से कमाएंगे? जब व्यापार होगा, तभी उनकी आय होगी। पहले दूर-दूर से लोग आते थे। लेकिन सब गालियां सकरी हो गईं तो व्यापार कम हो गया। विकास नीचे से ऊपर जाता है। इससे पहले सांसद रवि किशन ने कहा- हमारे सीएम जापान और सिंगापुर से डेढ़ लाख करोड़ लेकर आए हैं। हम डीजे वाले से कहेंगे कि अब तो सिर्फ रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाना ही बजेगा। लौंग इलाइची का बीड़ा लगाना। कब बजाइएबे रे। तस्वीरें देखिए… गोरखपुर में योगी और रवि किशन की होली देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *