रणदीप बने “आप’ एजुकेशन विंग के हलका कोऑर्डिनेटर

अमृतसर | हलका अमृतसर उत्तरी से रणदीप कुमार (बंटी महाजन) को आम आदमी पार्टी के एजुकेशन विंग का हलका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार मुबारकबाद दी जा रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि रणदीप कुमार लंबे समय से संगठन के साथ जुड़कर मेहनत करते आ रहे हैं। जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *