रतन सिंह चौक… उल्टा पड़े डस्टबीन से फैली गंदगी

अमृतसर| रतन सिंह चौक पर लगे डस्टबीन की हालत बेहद खराब है और वह उल्टा पड़ा हुआ है। इसके उल्टा होने की वजह से लोग कूड़ा सीधे डस्टबीन में डालने की बजाय सड़क पर ही फेंक देते हैं। हालांकि कूड़ा रोजाना उठाया जाता है, लेकिन सड़क पर जमा कूड़ा साफ-सुथरा माहौल बिगाड़ रहा है। यदि डस्टबीन सही स्थिति में हो तो कूड़ा वहीं जमा होगा और इलाके की सफाई बनी रहेगी। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस डस्टबीन को तुरंत बदला जाए ताकि गंदगी और बदबू से निजात मिल सके और आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे। – विनोद कुमार, निवासी रतन सिंह चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *