फतेहाबाद की रतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह द्वारा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने में नाम आने पर उनकी खिलाफत शुरू हो गई है। उनके हलके के ही किसान यूनियन के पदाधिकारी ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मैं उन्हें इलाके में घुसने नहीं दूंगा। पदाधिकारी ने कहाज- मैंने किसान यूनियन वालों से कह दिया है कि जरनैल सिंह को परसों हम बाहर निकाल कर गधे पर चढ़ाकर मुंह काला करेंगे। हमने उसे वोट दिया, सारा काम हमने किया। करोड़ों रुपए लगाकर चुनाव जिताया, लेकिन उसने धोखेबाजी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें गांव भूथन कलां के सरपंच राजकुमार बैनीवाल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी शादी समारोह में बैठकर बनाई गई है। एक मिनट की इस वीडियो में बागड़ी भाषा में जरनैल सिंह को लेकर अपशब्द बोले जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। बता दें कि, राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को पार्टी की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि, जरनैल सिंह ने क्रॉस वोट नहीं करने का दावा किया है। उनका कहना था कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उन्होंने अपनो वोट कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कर्मवीर बौद्ध को ही दिया है। पहले जानिए… VIDEO में क्या बोला जा रहा महासचिव बोले- हमारा पक्का ऐलान है, हमने वोट देकर रखे जिला महासचिव छेलूराम ढाका ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायक जरनैल सिंह का क्रॉस वोटिंग में नाम सामने आया है। अगर इसने क्रॉस वोटिंग की है, तो इसका विरोध करेंगे। इसको हमने वोट दिए हुए हैं। हमारा पक्का ऐलान है। प्रदेशाध्यक्ष बोले-यह उनका व्यक्तिगत बयान इस संबंध में दैनिक भास्कर एप से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेश अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि यह बयान छेलूराम ढाका का व्यक्तिगत बयान है। यूनियन का ऐसा कोई फैसला नहीं है, न ही ऐसी कोई चर्चा हुई है। ऐसा सार्वजनिक रूप से बयान देना गलत है। हरियाणा-पंजाब में किसानों के मुद्दे उठाती है यूनियन भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ हरियाणा और पंजाब में सक्रिय किसान यूनियन है। समय-समय पर यूनियन की ओर से किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित मुद्दे उठाए जाते हैं। इसका नेतृत्व हरियाणा में रतिया क्षेत्र के गांव मलवाला निवासी जरनैल सिंह करते हैं। यूनियन जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ मिलकर भी काम करती है। जरनैल सिंह पर पहले सस्पेंस रहा, बाद में नोटिस मिला