विधानसभा चुनाव में भाजपा हर स्थिति में 100 प्लस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 38 सीटें लोजपा(आर), हम और रालोमो के बीच बांटी जाएंगी। यह निर्णय भाजपा कार्यालय में हुई चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। बैठक 3 घंटे 40 मिनट तक चली। इसमें मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। प्रत्येक सीट पर 3-3 संभावित प्रत्याशियों की सूची दिल्ली भेजने का निर्णय हुआ। प्रत्याशी चयन स्क्रूटिनी के बाद ही होगा। उनके कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें वर्ष 2025, 2024, 2023, 2022, 2021, 2020 में किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। 38 सीटों में लोजपा(आर) को 20 से अधिक, हम को 10 और रालोमो को 8 सीटें देने का प्रस्ताव है। हालांकि यह प्रारंभिक निर्णय है। क्राइसिस मैनेजमेंट की तैयारी राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे के विवाद के नहीं सुलझ पाने के कारण पैदा हुई परिस्थिति में क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संसदीय दल के नेता रहे अधीर रंजन चौधरी को पटना भेजा है। 60 पर दूसरों की दावेदारी नहीं 2020 में भाजपा ने 74 सीटें जीती थीं। इनमें 60 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं होगा। इन पर केवल भाजपा ही उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, सभी मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं मिलेगा। कुछ सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। प्रमुख सीटों में बगहा, नरकटियागंज, लौरिया, रक्सौल, नौतन, गोविंदगंज, चिरैया, रीगा भी शामिल हैं। भाजपा 100 से अधिक पर लड़ेगी, 38 सीटों को सहयोगियों में बांटेगी
इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने राजद को कड़ा संदेश दिया है। विधानसभा सीटों में पार्टियों की हिस्सेदारी फाइनल होने से पहले ही कांग्रेस ने अपने 25 उम्मीदवार तय कर दिए हैं। बुधवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने यह फैसला लिया। इनमें से पहले चरण के चुनाव वाली सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा एक से दो दिनों के भीतर करने की तैयारी कांग्रेस ने कर ली है। हालांकि, इसके बचाव में कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि इन सीटों पर राजद के साथ कोई विवाद नहीं है। अजय माकन की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।