राजवीर जवंदा की हालत अभी भी नाजुक:सुखबीर सिंह बादल ने जाना हाल, परिवार से मिल लिया स्वस्थ्य संबंधी अपडेट

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। वह पिछले दो सप्ताह से चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं। उनके लिए अरदास का दौर लगातार जारी है। आज (मंगलवार को) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे और परिवार के साथ मुलाकात की है। सुखबीर सिंह बादल ने परिवार से मिलकर राजवीर जवंदा के स्वस्थ्य संबंधी अपडेट लिया है। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राजवीर जवंदा की हालत नाजुक मगर स्थिर है। हम सभी को उनके लिए दुआएं करनी चाहिए। सुखबीर सिंह बादल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पंजाब के प्रतिभाशाली गायक राजवीर जवंदा की माता व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके मित्रगण, जो इस कठिन समय में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, उनसे फोर्टिस अस्पताल मोहाली में मुलाकात की।अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों से राजवीर की पूरी स्थिति जानी गई। जहां डॉक्टरों की टीम पूरी लगन से उनका इलाज कर रही है, वहीं परिवार भी बहुत खुश है। हम ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि पंजाब का गौरव, हमारा छोटा भाई, शीघ्र स्वस्थ हो जाए। रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने दीवार के दौरान की अरदास इस समय पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी कलाकार जहां भी कार्यक्रम करते हैं, स्टेज से उन्हें जरूर याद करते हैं। अब रणजीत सिंह ढडरियां वाला की भी एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है। वह संगरूर के दिडबा मंडी में समागम कर रहे थे। इस दौरान भाई रणजीत सिंह ढडरियां वाले ने गायक राजवीर जवंदा के बारे में बात करते हुए एक भावुक संदेश सांझा किया। उन्होंने कहा कि राजवीर जवंदा सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और पंजाबी संस्कृति के प्रति प्रेम से संगत के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भी विडंबना है कि जब कोई अच्छा व्यक्ति हमारे पास तंदरुस्त हो तो उसको कोई नहीं पूछता, जब वह दूर है तो हम याद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मूसेवाला (गायक सिद्धू मूसेवाला) जिंदा था तो उसे चुनाव में हरा दिया गया और अब सब कह रहे हैं कि उसके जैसा कोई नहीं है। ढडरियां वाला ने कहा कि जब कोई नेक इंसान बीमारी या तकलीफ से जूझ रहा हो, तो उसके लिए दुआ और प्रार्थना करना हमारा फर्ज है। उन्होंने संगत से अनुरोध किया कि वे एकजुट होकर राजवीर जवंदा के अच्छे सेहत के लिए प्रार्थना करें और गुरबाणी का पाठ करें। लगातार हो रही हैं जवंदा के लिए अरदास
राजवीर जवंदा के लिए अलग- अलग प्लेटफार्म में लगातार अरदास हो रही है। पंजाबी गायक अपने कार्यक्रमों में उसके लिए अरदास करने के लिए अपील कर रहे हैं। अखंड पाठ करवाए जा रहे हैं। यही नहीं अब तो धार्मिक दीवान समारोह भी उनकी चिंता लोग करने लगे हैं। पिछले 12 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं जवंदा
पंजाबी गायक 27 सितंबर को मोटरसाइकिल पर राइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गए थे और तब से ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी हालत में बहुत ज्यादा सुधार भी नहीं हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अब तक जितने भी मेडिकल बुलेटिन जारी किए गए हैं। उसमें कुछ खास नहीं था। अब तो पिछले चार दिन से मेडिकल बुलेटिन भी जारी नहीं किया जा रहा है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी हालत पहले जैसी ही है। कुछ अलग से बताने को नहीं है, इसलिए मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *