प्रतापगढ़ में कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सास-ससुर ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने बेटी भानवी सिंह के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को चिट्ठी लिखी है। डीजीपी और लखनऊ पुलिस कमिश्नर से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखा, भानवी सिंह से उन्हें और परिवार को जान का ख़तरा है। ससुर रवि प्रताप सिंह ने गुरुवार को यह लेटर भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा- भरोसे में आकर हमने भानवी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी, लेकिन उसने हमसे बिना पूछे करोड़ों की संपत्ति बेच दी। पैसे भी गायब कर दिए। भानवी ने एक नौकर के हाथों हमें मारने की साजिश रच चुकी है। उसने नौकर को गाड़ी का लालच दिया था। उसने हमारे खाने में जहर मिलाने की कोशिश की थी। पढ़िए DGP को लिखा गया पत्र… तीन बड़े आरोप लगाए हंगामे से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए एक जुलाई की रात का हाई वोल्टेज ड्रामा… भानवी सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज इलाके के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। एक जुलाई, मंगलवार देर रात भानवी अपने माता-पिता से मिलने पहुंची थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने फ्लैट का गेट नहीं खोला था। इसके बाद उन्होंने अपार्टमेंट के बाहर एक घंटे तक हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख भानवी सिंह की बहन साध्वी ने पुलिस को कॉल की थी। थोड़ी ही देर में हजरतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह रात करीब 12 बजे समझा-बुझाकर भानवी को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हंगामे के दौरान अपार्टमेंट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। उनमें से कई लोग वीडियो बनाने में जुटे थे। माता-पिता से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था
भानवी सिंह ने कहा था- मुझे मेरे माता-पिता से नहीं मिलने दिया गया। मैं बुधवार को अपना पक्ष सबके सामने रखूंगी।” वहीं, साध्वी सिंह की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस को उन्होंने मौखिक रूप से ‘ माता–पिता को जबरन ले जाने की कोशिश’ का आरोप लगाया था। अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह
भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं। शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं। चल रहा है तलाक का केस
राजा भैया और भानवी के बीच तलाक का मामला चल रहा है। भानवी पिछले कई सालों से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था- उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी। 4 महीने पहले राजा भैया के खिलाफ भानवी ने दर्ज कराई थी FIR
4 महीने पहले भानवी ने पति राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। कहा था- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए। राजा भैया के बारे में जानिए ———————— ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या की : टीचर पत्नी चीखती रही, उसके सामने ही मुंह दबाकर दोनों का गला काटा लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। उसने अपनी टीचर पत्नी के सामने ही दोनों का गला चाकू से काट दिया। आरोपी की पत्नी झगड़े के बाद मायके चली आई थी। बुधवार रात दामाद बच्चे से मिलने के बहाने बैग में चाकू लेकर ससुराल पहुंचा। उसने शराब पी रखी थी। इस दौरान उसकी ससुर से कहासुनी हो गई। उसने ससुर का एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे हाथ से चाकू से गला काट दिया, तभी सास भी आ गई थी। बचाने के लिए दौड़ी तो उसने सास का भी गला काट दिया। (पूरी खबर पढ़िए)