राजा रघुवंशी हत्याकांड- मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी की मौत:आखिरी समय तक पोते को बेकसूर बताती रहीं, परिजन बोले- सदमे में हार्टअटैक आया

यूपी के फतेहपुर में बुधवार को राजा रघुवंशी केस के मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी की मौत हो गई। वह राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का बॉयफ्रेंड है। राज कुशवाह के घरवालों ने कहा- बेटे को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इसके चलते दादी परेशान थीं। सदमे में उन्हें हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। राज की दादी मरते दम तक यही कहती रहीं कि उनका पोता बेकसूर है। राज का घर फतेहपुर जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। लेकिन, वह पिछले 15 साल से इंदौर में रह रहा था। दादा ने कहा- पोते के गम में आया हार्ट अटैक
दादा दरबारी सिंह ने बताया- अभी कुछ दिन पहले हमें पता चला कि मेरा पोता राज का इंदौर की लड़की सोनम रघुवंशी के साथ अफेयर चल रहा था। सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हो गई थी। इसके बाद पता चला कि सोनम के साथ मिलकर राज ने उसके पति की हत्या कर दी है। मेरे पोते को जबरन इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है। मेरी पत्नी राम लल्ली सिंह को जबसे यह बात पता चली, तो वह बीमारी रहने लगी। पोते के गम में बुधवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने कहा- मरते दम तक पोते को बेकसूर कहती रहीं
पड़ोसी रामू सिंह ने बताया- सोनम रघुवंशी के पति के हत्या के मामले में राज को आरोपी बनाया गया है। इसको लेकर राम लल्ली मरते दम तक पोते को बेकसूर कहती रहीं। अब पढ़िए 6 दिन पहले दादी ने जो कुछ बताया था 6 दिन पहले दैनिक भास्कर ने राज की दादी से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने राज के बारे में पूरी बात बताई थी। तब भी उनका कहना था कि मेरा पोता बेकसूर है। राज को फंसाया गया है। पढ़िए 6 दिन पहले दादी ने क्या बताया था… दादी ने कहा था- वे बड़े लोग, कुछ भी कर सकते हैं
दादी से राजा हत्याकांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- वे बड़े लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं। मेरा पोता बहुत अच्छा है, अच्छे से बात-व्यवहार करता है। 15 साल पहले राज के पिता आर्थिक तंगी के कारण इंदौर चले गए थे। वहां उन्होंने फल की दुकान शुरू की। परिवार की स्थिति सुधरने के बाद करीब 10 साल पहले राज अपनी मां और दो बहनों के साथ इंदौर चला गया था। साल में सिर्फ 1-2 बार ही फतेहपुर आता था राज
दादी राम लल्ली ने कहा था- 5 साल पहले राज के पिता राम नजर कुशवाह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार वालों का गांव आना कम हो गया था। साल में एक दो-बार ही आते हैं। राज अभी सिर्फ 18 साल का है। उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारियां हैं। वह सिर्फ सोनम के भाई की फैक्ट्री में ही काम करता था। शादी में कामकाज में हाथ बंटाया था। सोनम से उसका कोई संबंध नहीं। दादा ने कहा था- सोनम क्या, राज का किसी लड़की से चक्कर नहीं
दादा दरबारी सिंह ने कहा था- राज का परिवार 15 साल से इंदौर में ही रह रहा है। बस बड़ी बिटिया यहां पढ़ाई करती है। साल-दो साल में एक बार राज आता था। पिछले दो साल से नहीं आया। वो 4 लोगों का परिवार पालता है। सोनम क्या, कभी किसी लड़की के साथ उसके बारे में कोई गलत बात नहीं सुनी। वो ऐसा काम नहीं कर सकता। मेरे पोते को झूठा फंसाया जा रहा। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक मंजिला बिना प्लास्टर का मकान, टूटी चारपाई
राज का फतेहपुर के गांव वाला मकान एक मंजिल का बिना प्लास्टर का है। अंदर 3 कमरे और किचन बना है। बेड की जगह टूटी चारपाइयां रखी हैं। दादा दलबीर सिंह ने बताया- बड़े बेटे राम नजर के 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी काजल बचपन से ही गांव में रहकर पढ़ाई करती है। राज, उसकी मां और छोटी बेटियां सुहानी, प्रिया इंदौर में रहते हैं। राज 4 भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है। सोनम के घर पहुंची SIT
वहीं, राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी बुधवार को सोनम रघुवंशी के घर पहुंची। शिलॉन्ग SIT की टीम ने सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी से पूछताछ की। इसके साथ ही सोनम के भाई गोविंद से भी इस केस को लेकर सवाल किए गए। शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम राजा रघुवंशी के घर भी पहुंची। यहां राजा के दोनों भाइयों से पूछताछ की गई। राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए इंदौर में राजा के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। 2 जून को शिलॉन्ग में राजा का शव मिला था
सोनम (25) और राजा (29) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 21 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी से होते हुए मेघालय पहुंचे थे। वे दोनों 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियाट गांव में एक होम स्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेई साडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था। सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। कैसे सोनम के करीब आया राज
राज कुशवाह, सोनम के भाई की कंपनी में नौकरी करता था। करीब 6 महीने से उसकी सोनम से नजदीकियां बढ़ रही थीं। इसी दौरान सोनम की शादी तय हो गई। इसके बाद सोनम और राज की मुलाकातें भी बढ़ गईं। सोनम ने राज को आश्वस्त किया था- भले ही मैं राजा से शादी कर रही हूं, लेकिन तुम्हारी प्रेमिका बनकर रहूंगी। सोनम की शादी के दिन राज स्टेज पर रोने लगा था। परिवार को लगा कि वह कंपनी में काम करने के दौरान सोनम के काफी करीब रहा है, इसलिए भावुक हो गया। राजा मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे:प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम हो जाना चाहिए 3 झूठ बोलकर शक के घेरे में आई सोनम:पति की हत्या के बाद सास से बोली- मेरा उपवास, हकीकत- होटल में भरपेट खाना खाया बहन बोली- राजा की हत्या के बाद रोया था राज:सोनम की सलामती के लिए मंदिर जाता, आखिरी बार घर आया तो नए कपड़े पहने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *