रात में ड्रेस पहन लापता हुई छात्रा की डेडबॉडी मिली:गुरुग्राम पुलिस को डायरी से मिला सुराग, लिखा था- श्मशान घाट वाले जोहड़ में तलाश कर लेना

हरियाणा के गुरुग्राम से 11 फरवरी की रात में ड्रेस पहन कर घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा नेहा की डेडबॉडी मिल गई है। उसकी डेड बॉडी गांव के पास स्थित एक जोहड़ में फंसी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस को इसका सुराग छात्रा की डायरी से मिली। घर में उसके कमरे से मिली डायरी में लिखा था- “मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं दादा के पास जा रही हूं। मुझे तलाश मत करना। अगर तलाश करनी ही है तो श्मशान वाले जोहड़ में तलाश कर लेना। डायरी में लिखे इन शब्दों से पुलिस और परिवार के लोग तुरंत ही जोहड़ पर पहुंचे, जहां कीचड़ में छात्रा की डेडबॉडी फंसी थी। डेडबॉडी देख परिवार के लोग बिलख पड़े। पुलिस ने डेडबॉडी को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया। छात्रा नेहा के घर से निकलने के बाद के PHOTOS… पहले जानिए कैसे लापता हुई थी छात्रा नेहा… जोहड़ से नेहा की डेडबॉडी निकलाने के PHOTOS… तीन दिन में डेडबॉडी तक कैसे पहुंची पुलिस, 4 पॉइंट… ————— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में स्कूल ड्रेस पहन छात्रा रात में लापता:16 साल की इकलौती बेटी VIDEO में अकेले जाती दिखी; परिवार ने ₹1 लाख इनाम रखा हरियाणा के गुरुग्राम में 16 साल की एक छात्रा रात में अचानक घर से लापता हो गई। परिजन सुबह उठे तो वह अपने कमरे में नहीं मिली। उसकी स्कूल ड्रेस भी कमरे में नहीं थी। परिवार ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *