पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लौंडा डांस का भी आयोजन किया गया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन लालू यादव की इच्छा पर किया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद पहल करते हुए कलाकारों को आमंत्रित किया, ताकि आवास पर एक बार फिर सांस्कृतिक माहौल बनाया जा सके। दो दिन पहले ही तेजस्वी की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इससे पहले दही-चूड़ा भोज और इफ्तार पार्टी के रद्द होने को लेकर उन पर सवाल उठे थे। ऐसे में यह आयोजन इन चर्चाओं के बीच खास महत्व रखता है। राबड़ी आवास पर आयोजित प्रोग्राम की तस्वीरें… भुटकून मिश्रा ने किया परफॉर्मेंस इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र भुटकून मिश्रा थे, जो लालू के पसंदीदा लोक कलाकार माने जाते हैं। उनकी डांस का खास इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि वे अपने चैता गीतों के लिए बिहार में लोकप्रिय हैं। कार्यक्रम में राज्य के कई नामी लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया, जो सांस्कृतिक आयोजन में परफॉर्मेंस किया। विधायक और सांसद भी रहे मौजूद इस कार्यक्रम में विधायक भाई बीरेंद्र भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजद के कई विधायक कुमार सर्वजीत, नरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र राम, गौतम कृष्ण, चंद्रशेखर और कई अन्य विधायक भी पहुंचे हैं। साथ ही कई सांसद भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान लालू यादव बीच में बैठे नजर आए, जिनके आसपास पार्टी नेताओं का जमावड़ा रहा। तेजस्वी भी उनके साथ मौजूद दिखे। इसके अलावा पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी कार्यक्रम में शामिल रहे। लौंडा नाच के शौकीन हैं लालू यादव राजद सुप्रीमो अपने शौक के लिए ही जाने जाते रहे हैं। लौंडा नाच लालू प्रसाद को काफी पसंद रहा है। लालू अपने मुख्यमंत्री काल में अक्सर इसका आयोजन करते रहते थे। अब स्वस्थ होने के बाद लालू प्रसाद पुराने अंदाज में दिख रहे हैं। 19 सितंबर 2023 को राबड़ी आवास पर हुआ था लौंडा डांस 19 सितंबर 2023 को राबड़ी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लालू यादव ने बड़े बेटे तेजप्रताप के साथ लौंडा डांस का आनंद लिया। उनके साथ-साथ उनके मित्र और वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी सहित कई नेता लौंडा डांस देखते नजर आए। 2025; पूर्व विधायक के पिता की पुण्यतिथि में पहुंचे लालू ने देखा लौंडा डांस पिछले साल 2025 में भोजपुर में पूर्व विधायक अरुण यादव के पिता की दूसरी पुण्यतिथि में पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लौंडा डांस के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वहां बैंड बाजों के साथ किन्नरों ने जमकर ठुमके लगाए। दरअसल, लालू शनिवार को जिले के अगिआंव गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्व. भुनेश्वर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हवन-पूजन में भाग लिया। हवन कुंड में आहुति देकर लालू प्रसाद यादव ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुण्यतिथि के मौके पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लालू यादव के स्वागत में परंपरागत गोंड नृत्य और लौंडा डांस का विशेष इंतजाम किया गया है। लालू यादव ने अपनी गाड़ी में बैठकर लौंडा डांस देखा। मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए…
अब लौंडा डांस के बारे में जानिए सबकुछ