रामबाग चौक… टूटा सीवरेज ढक्कन

अमृतसर| राम बाग चौक में चर्च के पास सीवरेज का ढक्कन टूट जाने से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लोगों के अनुसार यह ढक्कन काफी समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया। आसपास से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय यह और भी खतरनाक हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटा हुआ ढक्कन बदलकर सुरक्षित कवर लगाया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। – सविंदर सिंह निवासी रामबाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *