राम मंदिर के दंड पर 21kg सोना मढ़ा गया:मुंबई के कारीगर काम कर रहे, 161 फिट ऊंचे दंड पर फहराई जाएगी ध्वजा

अयोध्या के राम मंदिर के 161 फिट ऊंचे दंड पर सोना मढ़ा जा रहा है। करीब 21Kg सोना, इस दंड पर लग रहा है। इस काम को मुंबई से आए कारीगर तेजी से पूरा कर रहे हैं। बता दें कि 5 अगस्त, 2020 को जिस भूमि तल पर PM नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था, शिखर के नाभि दंड का निर्माण उसी स्थल से हो रहा है। यह भूमि पूजन भूमि की सतह से करीब 50 फिट नीचे किया गया था। वर्तमान में इसकी ऊंचाई शिखर तक है, जो कि सतह से 161 फिट ऊंचा है। इस तरह नाभि दंड की कुल ऊंचाई 211 फिट है। फिलहाल इस नाभि दंड की कुल लंबाई में भूमि तल से ऊपर दिखाई दे रहे दंड को स्वर्ण मंडित किया जा रहा है। इस नाभि दंड की नाप-जोख पहले हो गयी थी। उसी नाप-जोख के अनुसार मुम्बई के कारीगर यहां दंड का आवरण लेकर राम मंदिर में आए हैं और नाभि दंड पर स्वर्ण पत्तल का आवरण चढ़ाया जा रहा है। राम मंदिर के पश्चिम दिशा में इस नाभि दंड को देखा जा सकता है जिस पर आधे से अधिक लंबाई में स्वर्ण पत्तल चढ़ा दिया गया है। वही, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 5 पेड़ कोविंदर के लगा कर उसे संरक्षित भी किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *