अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को 351 महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकली हैं। इस यात्रा में राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय, डॉक्टर अनिल मिश्रा भी शामिल हैं। कलश यात्रा पर व्यापारियों ने फूल बरसाए। यात्रा 3 किमी तक जाएगी। यात्रा की शुरुआत से पहले दोपहर 3 बजे सरयू नदी पर पूजन हुआ। फिर संत तुलसीदास घाट से यात्रा प्रारंभ हुई। जो शास्त्री नगर सिंगर घाट होकर हनुमानगढ़ी तिराहा पहुंची है। इसके बाद राम कोर्ट दशरथ महल रंग महल होकर रामजन्मभूमि में प्रवेश करेगी। बता दें कि 3, 4 और 5 जून को विधिवत पूजन और अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। कलश यात्रा की 2 तस्वीरें DM निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया-इस आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चुस्त किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा में कई वशिष्ठ अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इन 7 मंदिरों में होनी है प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की स्थापना हुई है, जबकि परकोटे में 6 मंदिरों में भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्तियां स्थापित की गई है। इन्हीं मंदिरों में 5 जून को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके अलावा, सप्त मंडपम में 7 मंदिर बने हैं। इनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। दिनभर के अपेड्टस के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…