राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य:बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- पार्टी शरारबबंदी की नीति पर खड़ी है

पटना में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा की भंग कमेटी की राज्य स्तरीय और जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शराबबंदी पर पार्टी का स्पष्ट रुख बैठक के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, सदन के अंदर शराबबंदी पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद के बयान पर पार्टी और सरकार का स्टैंड पूरी तरह साफ है। कहा, बिहार में लागू शराबबंदी कानून राज्य की भलाई और सामाजिक सुधार को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। पार्टी इस नीति के समर्थन में मजबूती से खड़ी है। सरकार का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विपक्ष पर भी साधा निशाना तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि जो लोग खुद सदन से गायब रहते हैं, उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर केवल राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आज की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पार्टी ने राज्यभर में 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिला और प्रखंड स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करेगी और युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने पर जोर बैठक में उपस्थित नेताओं ने आगामी चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा राज्य की राजनीति में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा संगठन विस्तार के माध्यम से अपनी ताकत को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *