अमृतसर | खिलचियां में बंद घर को निशाना बनाकर चोर गहने-कैश ले गए। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि 13 जनवरी को परिवार सहित रिश्तेदारी में गई थी। 25 जनवरी को जब घर लौटी तो देखा कि 3 कमरों के ताले टूटे हुए थे और एक कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से सोने के गहने गायब थे। इसके अलावा दूसरे कमरे में में रखी नकदी और जमीन से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो चुके थे। घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना खिलचियां पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।