रेरू गेट के पास 150 ग्राम हेरोइन सहित दो महिला तस्कर अरेस्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर थाना 8 पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव रेरू के गेट के निकट 2 महिलाओं को 150 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं कथित तौर पर ग्राहक को सप्लाई देने की फिराक में घूम रही थीं। जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रेरू के पास नाकाबंदी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं हेरोइन की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही हैं। संदेह के आधार पर जब दोनों महिलाओं को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगीं, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनिया पत्नी गुरमेल सिंह और राजकोट पत्नी जोगा सिंह, दोनों निवासी बूटा पिंड कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने सरहदी क्षेत्र के तस्करों से संपर्क होने की बात कबूल की है। पुलिस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *