रेवाड़ी में चोरों ने दिनदहाड़े दो मंदिरों में चोरी कर ली। चोरों ने गांव जाडरा के प्रसिद्ध हनुमान पंचमुखी मंदिर और गांव भाड़ी (कवाली) के मंदिर को निशाना बनाया। जाडरा मंदिर से चोर चांदी का मुकुट, 20 हजार कैश, सिलेंडर, स्पीकर और सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोर मंदिर में लगी मुर्तियों के मुकुट व अन्य सामान छोड़ गए। भाड़ी के मंदिर से चोरी का एक सीसीटीवी सामने आया है। चोर मंदिर में जिसमें एक चोर मंदिर से चोरी करता दिखाई दे रहा है। रामपुरा थाना पुलिस ने मंदिर के महंत की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम से गुरुग्राम गया था महंत जाडरा मंदिर के महंत अमरदास त्यागी ने बताया कि वह किसी काम से गुरुगाम गया था। शाम को जब वापस लौटा तो मंदिर में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर अलमारी से 20 हजार कैश, चांदी का मुकुट सिलेंडर और स्पीकर गायब मिला। मंदिर में लगा सीसीटीवी और डीवीआर भी गायब थी। मंदिर में रखी मूर्तियां और अन्य सामान यथावत मिला। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात को दोपहर 2:35 से शाम 6 बजे के बीच अंजाम दिया गया है। भाड़ी मंदिर में हुई चोरी महंत अमरदास त्यागी ने कहा कि चोरों ने कवाली के पास गांव भाड़ी के मंदिर में भी चोरी की है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें चोर का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महंत ने बताया कि जाडरा मंदिर में चोरों ने शाम करीब 4:52 मिनट पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हमारे मंदिर में चोरी उसी चोर ने की है या किसी अन्य ने इस बारे में मैं स्पष्ट कुछ नहीं कह सकता। मामले की जांच जारी मामले के जांच अधिकारी एसआई ललित ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंहत ने दूसरे मंदिर में भी चोरी की बात कही है। जिसका सीसीटीवी भी बताया जा रहा है। सीसीटीवी अभी हमें नहीं मिली है। पहले दूसरे मंदिर का सीसीटीवी लेने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद ही पता चलेगा कि दोनों मंदिरों में चोरी करने वाले एक ही हैं या अलग अलग। जांच से पहले इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।