रेवाड़ी के उत्तम नगर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल में रेड कर एक महिला को पकड़ा। होटल में महिला मिलने के बाद होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने की सूचना के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। सौदा फिक्स होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस होटल पर पहुंची और एक महिला को मौके से बरामद कर लिया। होटल से महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने रेवाड़ी के एक मोहल्ला निवासी होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। तीन हजार में हुआ सौदा पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। मैनेजर से बातचीत के बाद सौदा तीन हजार में तय हुआ। इसके बाद महिला को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को होटल से बरामद कर मैनेजर को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस को मिली थी सूचना जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को रेवाडी बाईपास रोड नजदीक बाला जी धर्म कांटा उत्तम नगर स्थिति एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। जिस पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्रवाई की थी। होटल मैनेजर और मालिक पर केस उन्होनें कहा कि पुलिस ने वहां से एक महिला को बरामद किया। मामले में संलिप्त आरोपी होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। साथ ही, होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में होटल मालिक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।