रेवाड़ी बार में 9 साल बाद राव नरबीर का स्वागत:बार ने दिया निमंत्रण, दिल्ली में राव इंद्रजीत के जन्मदिन के अगले दिन दो कार्यक्रम

राव नरबीर सिंह को 12 फरवरी को साल बाद बाद रेवाड़ी बार में स्वागत होगा। इससे पहले राव नरबीर सिंह जनवरी 2017 में मनोहर सरकार वन में मंत्री होते हुए रेवाड़ी बार में आए थे। 11 फरवरी को दिल्ली में राव इंद्रजीत सिंह ने समर्थकों के साथ अपना 76वां जन्मदिन बनाया। इसके ठीक एक दिन बाद 12 फरवरी को रेवाड़ी में दो कार्यक्रम रखे गए हैं। अहीरवाल के दोनों दिग्गजों चले शब्दबाण पिछले कुछ दिन बंद हैं। ऐसे में वीरवार को रेवाड़ी में होने वाले राव नरबीर के कार्यक्रमों पर सभी की निगाह लगी रहेगी।
हमारे निमंत्रण पर आएंगे मंत्री जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने बताया कि एसोसिएशन ने मंत्री को बार में आने का निमंत्रण दिया था। राव नरबीर सिंह भले ही गुरुग्राम के बादशाहपुर के विधायक है, परंतु उनकी जन्म स्थली रेवाड़ी का बुढपुर गांव है। जो रेवाड़ी विधानसभा का ही हिस्सा हैं। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं और जब 2017 में आए तब भी मंत्री थे। इससे पहले इसी साल 6 मार्च और 2019 में राव इंद्रजीत सिंह बार में आए थे। समय समय पर दूसरे नेताओं को भी बार में होने वाले कार्यक्रमों में बुलाया जाता है। ऐसे में इसी किसी दूसरे एंगल से देखना सही नहीं होगा।
रेवाड़ी में दो जगह होंगे कार्यक्रम राव नरबीर सिंह के प्रवक्ता हरिंद्र यादव ने कहा कि रेवाड़ी जिला राव नरबीर सिंह का घर है। जब भी कोई उन्हें निमंत्रण देता है, वह वहां अवश्य पहुंचने का प्रयास करते है। 12 फरवरी को बार में होने वाले स्वागत समारोह से पहले उद्योग मंत्री हासांका गांव के श्रीकृष्णा स्कूल आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं दोनों राव राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह को राजनीतिक प्रतिद्वंद्धी माना जाता है। हालांकि 2014 से दोनों भाजपा में हैं। 2024 के चुनाव के बाद पिछले साल के अंत में दोनों नेताओं के बीच वाकयुद्ध् देखने को मिला था। जिसमें पहले पूर्व मंत्री अभय सिंह और अब पूर्व विधायक सीताराम का नाम भी जुड़ चुका है। आरती राव ने पहले रेवाड़ी में आयोजित जी राम जी कार्यक्रम और फिर मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत के आवास पर अपने पिता के विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। हालांकि बाद में आरती राव ने इस पर बोलना बंद कर दिया। इसके बाद जनवरी माह में रेवाड़ी आए राव नरबीर सिंह ने भी इस मामले पर कुछ नहीं बोला था। बावजूद इसके राव नरबीर के 12 फरवरी के रेवाड़ी दौरे पर सभी की निगाह लगी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *