रेवाड़ी में अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार:फर्जी NCC प्रमाण-पत्र केस में ACB की कार्रवाई, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रधान

रेवाड़ी में एसीबी ने फर्जी एनसीसी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओएस यादव को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह अहीर कॉलेज की संचालन समिति के प्रधान हैं। अब इस मामले में कई और गिरफ्तारी हो सकती हैं। एसीबी ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। 2010-12 का मामला अहीर कॉलेज में फर्जी एनसीसी प्रमाणपत्र का मामला 2010-12 के बीच सामने आया था। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र यादव ने इसे उजागर किया था। जांच में नामांकन पत्रों में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद एसीबी ने 9 सितंबर 2025 को केस दर्ज किया था। जिसमें कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव, तत्कालीन एनसीसी ऑफिसर धीरज सांगवान सहित पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *