रेवाड़ी में कार की टक्कर से महिला की मौत:रोहतक-जयपुर हाईवे पर हादसा, बहू के साथ काम से गई थी

रेवाड़ी जिले में रोहतक-जयपुर हाइवे के रोहड़ाई मोड़ पर कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। गांव जाटूसाना की महिला अपनी पुत्रवधू के साथ किसी काम से गई हुई थी। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहड़ाई मोड़ पर हादसा गांव जाटूसाना के ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि सोमवार को मेरी मां लाली देवी और पत्नी पिंकी किसी काम से गई थी। इसी दौरान रोहड़ाई मोड़ पर कार ने उसकी मां को टक्कर मार दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और मां को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहू ने परिजनों को दी सूचना ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवरी करता है, सोमवार को वह घर पर ही था। उसकी पत्नी पिंकी ने फोन कर उसे मां के एक्सीडेंट की सूचना दी। जिसमें बताया कि कार ड्राइवर मां को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह घर से घटनाथल पर पहुंचा था। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *