रेवाड़ी के जखाला गांव में SC/ST का केस दर्ज होने के बाद 45 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसी ने जमीनी विवाद के बाद मृतक के किसान और उसके परिवार के खिलाफ कोसली पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने परिवार के पांच लोगों के खिलाफ 13 मार्च को एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे आहत होकर किसान कपिल देव ने सुसाइड नोट लिखकर रात को अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में कपिल ने बुजुर्ग बलवीर सहित परिवार के पांच लोगों को जिम्मेदारी ठहराया है। झूठा केस करने पर उठाया कदम मृतक के बेटे लव यादव ने बताया कि उनका परिवार खेतों में रहता है। पड़ोसी बलबीर सिंह के परिवार के साथ जमीन को लेकर 11 मार्च को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बलबीर ने उनके पिता कपिल देव के अलावा मेरे, मेरी माता, दादी, ताई सहित पांच लोगों के खिलाफ एससी/एसटी की शिकायत दे दी। पुलिस ने 13 मार्च को मेरे पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया। जब मेरे पिता को इसका पता चला तो वह झूठा केस दर्ज करवाने से परेशान था। जिस कारण उसने रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह चला घटना का पता लव यादव ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाने से पिता परेशान तो थे, परंतु इतना बड़ा कदम उठाएंगे यह पता नहीं था। सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो देखने पर अंदर शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। पिता ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में भी अपने व अपने परिवार के खिलाफ पड़ोसी द्वारा दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमें का जिक्र किया है। खेत में रहते हैं दोनों परिवार जानकारी के अनुसार कपिल देव और बलवीर का परिवार दोनों खेत में बने मकान में रहते हैं। दोनों परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते बुधवार दोपहर को भी दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद कपिल देव व उसके परिवार के खिलाफ एससी/एसटी का केस दर्ज हुआ। बुजुर्ग ने दर्ज करवाा था केस गांव जखाला में जमीनी विवाद को लेकर 11 मार्च को विवाद हुआ था। जिसके बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि वह खेत में रहता है। बुधवार को सरसो की लावणी करते हुए वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बने कमरे के सामने बैठा था। तभी भोली व राजेश देवी वहां आई और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद कपिल देव, लव यादव और अन्नु भी आ गए। सभी ने उन्हें चमार ढेड की गालियां दी और लोहे की राड व लात-घूसों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी 20 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। सुसाइड नोट मिला, जांच जारी डीएसपी कोसली विद्यानंद ने कहा कि एक युवक ने सुसाइड किया है। मृतक व उसके परिवार के खिलाफ कोसली थाने में एससी/ एसटी का केस दर्ज हुआ था। सुसाइड नोट मिलने की जानकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में इससे अधिक कुछ कहना सही नहीं होगा।