रेवाड़ी में छात्रा से छेड़छाड़ ; खौफ में स्टूडेंट-स्टाफ:पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को आपबीती बताई, इस्तीफा देने को तैयार शिक्षक, हॉस्टल में दुबकी छात्राएं

रेवाड़ी में मीरपुर के MIMS नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कॉलेज में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। पीड़िता ने शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचकर मजिस्ट्रेट के सामने अपनी आपबीती सुनाई। विवाद से स्टूडेंट और स्टाफ में खौफ देखने को मिला। डर के मारे स्टाफ इस्तीफा देने की तैयारी में है तो छात्राओं को भी हॉस्टल से बाहर निकलने निकलने से हिचक रही हैं। कॉलेज में व्यापक स्तर पर अव्यवस्थाएं भी खुलकर सामने आईं। मामला उजागर होने के 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की चुप्पी पर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्राओं ने नाम न छापने की शर्त पर दैनिक (भास्कर एप) के साथ अपनी पीड़ा को सांझा किया।
स्टाफ ने स्टूडेंट से कहीं इस्तीफे की बात
कॉलेज के साथ विवाद जड़ने का खौफ स्टाफ में भी देखने को मिला। शुक्रवार को स्टाफ सदस्य क्लास रूम में आए और स्टूडेंट के सामने त्यागपत्र देने की बात कही। इसके बाद स्टाफ सदस्य छुट्टी लेकर चले गए। आइए बताते हैं स्टूडेंट ने भास्कर एप के साथ कैसे बयां की कॉलेज में खौफ की कहानी।
भास्कर : क्या आप मीरपुर कॉलेज से हैं?
उत्तर : हां वहां पर ही स्टूडेंट हूं।
भास्कर : कल वाले मामले में सच्चाई क्या है?
उत्तर : सर कल आपको जो पता चला वो सब सच है। अभी गार्ड की शिकायत भी आई होगी आपके पास कल। भास्कर : कॉलेज में कितने स्टूडेंट हैं, हॉस्टल में कितने रहते हैं, प्राचार्य के प्रति मैनेजमेंट का रवैया कैसा है?
उत्तर : 40 स्टूडेंट हैं, हॉस्टल में वार्डन नहीं है। गार्ड रखा हुआ है बस, वो भी ड्यूटी पर नहीं रहता। कैंपस में सब मेल स्टाफ है। फीमेल टीचर है बस वो भी अप-डाउन करती है।
जो वहां पर गार्ड है, वहां उनकी वीडियो है। वो पीकर हॉस्पिटल में उपर आ गया था, जहां ड्यूटी वाली सिस्टर रहती है।
भास्कर : नई अपडेट क्या है?
उत्तर : बाकी अपडेट यही है कि कॉलेज स्टाफ का सारा स्टाफ डर के कारण रिजाइन देने की स्टूडेंट को बोलकर वहां से चला गया छुट्‌टी लेकर।
भास्कर : स्टूडेंट अभी कॉलेज में हैं या घर चली गई।
उत्तर : कॉलेज में हैं, डरे हुए हैं। उन्हें बोला गया है कि रात को पुलिस गश्त लगाती रहेगी, डरने की बात नहीं है। भास्कर : आप जो बताएंगे उसी से खबर बनेगी।
उत्तर : गार्ड वहां नशे में धूत है। उसकी भी छोटी सी वीडियो है, कुछ महीने पहले की। वो पीकर नशे में ड्यूटी वाली नर्स के रूम तक आ गया था। तब स्टूडेंट ने वहां के ऑनर से शिकायत की थी। तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बस बोल दिया, मैने लड़कियां से कहा कि चार पांच मिलकर इसे पीट दो, आगे ऐसा करने पर पीटेगा तो मुझे मत बोलना और बात को दबा दिया। पहले का वीडियो आया सामने
कुछ माह पहले गार्ड शराब के नशे में ड्यूटी नर्स के कमरे में पहुंच गया। शिकायत के बाद अधिकारी वहां आए। गार्ड से कहा, मैने लड़कियों को बोल दिया है। चार-पांच मिलकर इसे पीट दो। आगे से ऐसा करने पर पीटा तो मेरे से मत कहना। अब तुं इस हालत में नहीं है कि कुछ कहां जाए। सुबह बात करता हूं तुझसे। अधिकारी यह कहने के बाद वहां से चले गए।
नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा ने लगाए थे आरोप
MIMS नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। छात्रा ने वीरवार को अपनी शिकायत पुलिस को दी थी। जिसमें बताया था कि 22 दिसंबर की रात एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। हेड गर्ल्स होने के नाते उसने कॉलेज प्राचार्य विकाश यादव को फोन किया। प्राचार्य ने उसे अस्पताल में ड्यूटी स्टाफ से बात कर दवा के बारे में पता करने को कहा। अस्पताल में बात करने के बाद वह दवा लेने के लिए निकली। पहले से रास्ते में खड़े प्राचार्य विकास यादव ने सामान देने के बहाने उसे अपने पास बुलाया। जिसके बाद उसे पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे गंदी गालियां दी और करियर खत्म करने की धमकी दी। डरकर वह दौड़ते हुए हॉस्टल पहुंची और घटना के बारे में वहां मौजूद स्टूडेंट को बताया। 24 दिसंबर की रात प्राचार्य ने उसे फोन कर माफी मांगी, परंतु बाद मे मुकर गए। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस कॉलेज आई और उसके बयान लेकर चली गई।
मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए बयान
पीड़िता ने शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचकर मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाएं। सूत्रों के अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान को दोहराते हुए अपनी आपबीती बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *