रेवाड़ी में तेज रफ्तार गाड़ी ने महिलाओं को कुचला:दो की मौत, तीसरी घायल; ग्रामीणों ने लगाया जाम, दूध लेने जा रही थीं

हरियाणा के रेवाड़ी में बेरली-डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार देर शाम करीब पौने आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्थानीय निवासी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है महिलाएं दूध लेने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार घटना के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन से आरोपी ड्राइवर की शीघ्र गिरफ्तारी की। सूचना मिलते ही कोसली डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शामिल वाहन अज्ञात बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस इस संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *