रेवाड़ी में नाबालिग बेटियों से गलत काम करवाती थी मां:महिला समेत होटल मैनेजर गिरफ्तार, पति से अलग रहती, 6 महीने पहले लेकर आई

रेवाड़ी में एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से जबरदस्ती गलत काम करवाने का मामला प्रकाश में आया है। पता चलने पर दादी ने पुलिस से अपनी नाबालिग पोती को बचाने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी नाबालिग की मां और बिहार निवासी होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मध्य प्रदेश निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू 11 साल से बेटे से अलग रह रही है। 4 बेटियों में से एक को वह पहले से अपने साथ रखती थी। करीब 6 महीने पहले मध्य प्रदेश आई। बिना किसी को बताए वह दो और बेटियों को अपने साथ ले गई। उन्होंने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। फिलहाल वह तीन बेटियों के साथ रेवाड़ी में किराए पर रहती है। आसपास के लोगों ने दी सूचना महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में आसपास रहने वाले लोगों ने कुछ दिन पहले उसे फोन किया। फोन पर उसे 6 महीने पहले अपने साथ लाई गई दोनों बेटियों से गलत काम करवाने की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। काउंसलिंग में बेटियों ने स्वीकार किया दादी की शिकायत मिलने के बाद रामपुरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। होटल मैनेजर की बिहार के जिला वैशाली के गांव सिरसा रामराय हाल आबाद मोहल्ला कुतुबपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में नाबालिगों ने अपनी मां द्वारा गलत काम करवाने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *