रेवाड़ी में बाइक सवार युवक की मौत:टक्कर मारने के बाद कार में लगी आग; ढाई महीने पहले हुई थी शादी

रेवाड़ी जिले में बावल रोड पर गांव बिठवाना के पास रात को बाइक और कार की टक्कर हो गई। गांव निमोठ के बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। परिवार के इकलौते बेटे हरीश की पिछले साल 23 नवंबर को शादी हुई थी। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार ड्राइवर मदन राजस्थान सीकर जिले के खरपा राम की ढाणी का रहने वाला बताया जा रहा है। ड्यूटी से घर आ रहा था हरीश जानकारी के अनुसार निमोठ के रोशन लाल का 25 वर्षीय बेटा हरीश बावल की कंपनी में काम करता है। रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। इसी दौरान गांव बिठवाना के पास बाइक की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घायल मोटरसाइकिल सवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस मॉडल् टाउन थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार निमोठ निवासी युवक की मौत हुई है। कार में आग लगी थी, परंतु कार सवारों को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *