रेवाड़ी में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर विवाद:निखिल और सौरव ने जारी किए अलग-अलग प्रेस नोट, प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर रेवाड़ी में भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद को लेकर एक असमंजस दिखाई दिया। एक ओर निखिल यादव खुद को जिला अध्यक्ष बताते हुए प्रेस नोट जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डॉ. सौरव यादव स्वयं को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बताकर अलग प्रेस नोट जारी कर रहे हैं। अनुशासन के लिए जानी जाने वाली भाजपा में इस तरह का विवाद असामान्य माना जा रहा है। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी में निखिल यादव ही हमारे जिला अध्यक्ष हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने निखिल यादव का लिया नाम योगेंद्र शर्मा ने बताया कि निखिल के विवाह कार्यक्रम के दौरान किसी को अस्थायी रूप से बनाया गया हो सकता है, लेकिन वर्तमान में भाजयुमो के अध्यक्ष निखिल यादव ही हैं। दूसरी ओर, जब भाजपा रेवाड़ी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पहले डॉ. सौरव यादव का नाम लिया। पार्टी में बनी असमंजस की स्थिति हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष दोनों बनाए जा सकते हैं। उन्होंने इस संदर्भ में जेपी नड्डा और वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उदाहरण भी दिया। यह विवाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, जिससे भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में आधिकारिक अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। सौरभ यादव ने की सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर सौरभ यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से मिलने के पास सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त करते दिखे। बता दे कि निखिल यादव भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के कार्यकाल से युवा जिला अध्यक्ष के पद पर है। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर दोनों नेताओं द्वारा अपने-अपने प्रेस नोट जारी करने से संगठन की एकता पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *