रेवाड़ी में युवक ने 3 पहियों पर दौड़ाई कार:दिल्ली पुलिस का जवान, बोला-रास्ते में मोबाइल-कैश छीन लिया, नहीं बदलवा सका टायर

रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे की 3 पहाड़ी पर कार एक ड्राइवर ने फिल्मी स्टाइल में खतरनाक स्टंट किए। जिससे देखने वालों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने कार के दाएं पिछले पहिये का टायर निकाला हुआ था और तीन टॉयर और एक रिम पर कार दौड़ा रहा था। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर को रोका। पूछताछ में कार का ड्राइवर दिल्ली पुलिस का जवान निकला। पुलिस ने कार को इंपाउंड कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कार ड्राइवर दीपक दिल्ली किशनगंज के गुलाबी बाग थाने में तैनात है। वह दिल्ली से हाईवे के रास्ते बहरोड़ जाने के लिए निकला था। बीच रास्ते में कुछ लोगों से उसकी झड़प हो गई। उन्होंने उसका मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। उसके पास पैसे नहीं होने के कारण वह पंक्चर और टायर नहीं बदलवा सका और कार को चलाता रहा। जिससे अगले हिस्से का एक टायर घिस कर अलग हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीछा कर कार को पकड़ा बावल ट्रैफिक पुलिस अधिकारी महेंद सिंह राणा ने बताया कि पुलिस को 3 पहाड़ी में कार ड्राइवर के स्टंड करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने पीछा कर उसे रुकवाया तो पूछताछ में ड्रइवर ने खुद को दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल दीपक बताया। वह लोगों की जान जोखिम में डालकर 3 पहियों पर कार दौड़ा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *