रेवाड़ी में व्यक्ति ने ट्रेन से कट कर किया सुसाइड:सालासर सुपर फास्ट के आगे पटरी पर लेटा; डायरी से हुई पहचान

रेवाड़ी जिले में सहारनवास के पास बीती रात एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात करीब 9 बजे की है, जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सहारनवास निवासी धर्मबीर के रूप में हुई है। रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी कि जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक व्यक्ति पटरी पर लेट गया था। ट्रेन गुजरने के बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जेब से मिली डायरी से हुई पहचान घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की जेब से एक डायरी मिली, जिसमें परिवार के सदस्यों के फोन नंबर लिखे हुए थे। पुलिस ने इन नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान धर्मबीर के रूप में की। मानसिक परेशानी से जूझ रहा था धर्मबीर परिजनों ने बताया कि धर्मबीर लंबे समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। इसी कारण वह तनाव में रहता था। पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *