रेवाड़ी में शराब के नशे में मिला रोडवेज बस ड्राइवर:KM स्कीम पर चल रही; दूसरे चालक से झड़प; वाहन इंपाउंड

रेवाड़ी जिले में रोडवेज लीज बस का ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया। बस राजस्थान के सरदार शहर से दिल्ली जा रही थी। बस स्टैंड के एंट्री गेट पर प्राइवेट बस ड्राइवर के साथ हुए विवाद से इसका खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जांच की लीज बस का ड्राइवर नशे में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने बस को इंपाउंड कर दिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर रवाना किया गया। एंट्री गेट पर आए आमने सामने शुक्रवार दोपहर को राजस्थान के सरदार शहर से रोडवेज की स्कीम बस दिल्ली जा रही थी। ड्राइवर बस को बस स्टैंड के एंट्री गेट से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट बस आ गया। प्राइवेट बस चालक ने जब बस को वापस करने के लिए कहा, तो किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने मना कर दिया और गालियां देने लगा। जिससे दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। प्राइवेट बस ड्राइवर ने किलोमीटर स्कीम बस ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। जांच करने पर एल्कोहलन मशीन ने इसकी पुष्टि कर दी। बस को किया इंपाउड ट्रैफिक इंजार्च बलवंत सिंह ने बताया कि एल्कोहल मशीन में शराब की पुष्टि होने के बाद ड्राइवर चालान किया। जांच के दौरान उसके पास दस्तावेज भी पूरे नहीं मिले। जिसके बाद बस को इंपाउंड कर दिया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। ड्राइवर का लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीए विभाग को लिखा जाएगा। झज्जर में सामने आया था मामला रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बसों से जुड़ा यह नया विवाद नहीं है। दो दिन पहले झज्जर में ठेकेदार द्वारा रोड पर बीच में बस को रूकवाकर चाबी निकालकर ले जाने का मामला सामने आया था। जिससे बस में सवार में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब रेवाड़ी में ड्राइवर के शराब पीकर बस चलाने का मामले ने बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरदार शहर टू दिल्ली का रूट रेवाड़ी डिपो की किलोमीटर स्कीम बस रेवाड़ी डिपो की है। यह बस राजस्थान के सरदार शहर से दिल्ली जा रही थी। शराब के नशे में मिले ड्राइवर का नाम जितेश बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *