रेवाड़ी में स्क्रैप कारोबारी से मांगी मंथली:कारिंदों को धमकी देकर मालिक को बुलाया, एक गिरफ्तार; दूसरा आरोपी फरार

रेवाड़ी जिले के गांव करनावास में लकड़ी के स्क्रैप कारोबारी से मारपीट कर 30 हजार रुपए मंथली मांगने का मामला सामने आया है। मूलरूप से बिहार के कारोबारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस को दूसरे आरोपी की तलाश है। पहले साथी को भेजकर दी धमकी मूल रूप से बिहार के चौपार खुर्द व हाल सेक्टर 3 सोसायटी के कन्हई कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह लकड़ी के स्क्रैप का कारोबार करता है। जिसके लिए उसने करनावास में गोदाम बनाया हुआ है। जहां काम करने के लिए 30 वर्कर्स रखे हुए हैं। 16 फरवरी को वह गोदाम पर गया हुआ था। इसी दौरान आसलवास के दिनेश के गोदाम पर आया और गांव के ही सौरभ का नाम लेकर हर माह 30 हजार रुपए मंथली की मांग की। मांग नहीं मानने पर गोदाम को आग लगाने और परिवार को मारने की धमकी दी।
चार मार्च को खुद आया सौरभ उसने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और दिनेश की बात मानने से इंकार कर दिया। चार मार्च को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। गोदाम से वर्कर्स मुकेश ने फोन कर सौरभ के आने की बात बताई। सौरभ मुकेश को मेरे से बात करवाने के लिए धमका रहा था। तीन वर्कर्स के साथ की मारपीट जब वह गोदाम पर पहुंचा, तो सौरभ ने दिनेश की बात दोहराते हुए 30 हजार रुपए मंथली देने की डिमांड कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गोदाम पर मौजूद तीन वर्कर्स के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके दूसरे साथी की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *