रेवाड़ी में MP की महिला ने लगाया फंदा:कारणों का नहीं खुलासा; पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार

रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरा में महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान। मूलरूप से मध्य प्रदेश का परिवार रामपुरा में किराए पर रह रहा है। मौके के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिस कारण अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी है तथा उनके पहुंचने का इंतजार है। परिजनों को सुबह घटना का पता चला जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पप्पू रेवाड़ी में काम करता है। वह परिवार के साथ रामपुरा में किराए पर रह रहा है। रात को उसकी पत्नी 40 वर्षीय अनीता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। बुधवार अलसुबह जब घटना का पता चला, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना रामपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को महिला के आत्महत्या की सूचना मिली थी। परिवार मध्यप्रदेश का रहने वाला है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। उनके पहुंचने के बाद पता चल पाएगा कि महिला ने सुसाइड क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *