रॉयल सिटी में अलौकिक ज्योति स्वरूप में पधारीं दस देवियां

लुधियाना| आगामी शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जालंधर बाईपास स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी के शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। मां कालका रथ सेवक संघ द्वारा मुख्य सेवादार भगत गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां कालका के दिव्य आवाहन पर मंदिर परिसर में श्री मेहंदीपुर बालाजी सरकार सहित दस देवियों का अलौकिक ज्योति स्वरूप में मंगलमय आगमन हुआ। इस शुभ अवसर पर मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का और मंजू सिक्का ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ज्योत के दर्शन किए। भगत गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां का सानिध्य पाना परम सौभाग्य की बात है। समारोह के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *