रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की डेडबॉडी चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई। उसकी ब्रेजा कार 20 फरवरी को खरावड़ गांव में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी, जिसके पास खून ही खून पड़ा था। पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। सत्यवान गांव के ही एक व्यक्ति के हत्या के केस में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने जांच करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर उसका शव नहर से बरामद किया। SP सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि रंजिश में ही सत्यवान की हत्या की गई है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना पर SP की चार बातें… SP से मिलने पहुंचा था सत्यवान का परिवार इस मामले में सत्यवान के परिवार के 20 फरवरी को ही SP सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलने पहुंचे थे। सत्यवान की मां धनपति ने बताया था कि शुक्रवार को सत्यवान अपने भाई को खरखौदा छोड़कर आया था। इसके बाद वह कोर्ट में गया था। कोर्ट से लौटे वक्त वह लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्हें शक जताया था कि सत्यवान की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया। अब वह केस जानिए जिसमें सत्यवान जेल में बंद था 31 दिसंबर 2017 को घूमने निकला था खेड़ी साध गांव का धर्मेंद्र टैक्सी चलाता था। 31 दिसंबर 2017 की शाम वह नए साल की खुशी मनाने के लिए घूमने गया था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो उसका भाई रोहित उसे ढूंढने निकला। रोहित ने धर्मेंद्र को उसके दो साथियों – हमायुंपुर निवासी दिनेश और दिल्ली के झाड़ौदा कलां निवासी प्रदीप के साथ बस अड्डे पर एक कार में बैठे हुए मिला। रोहित भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गया और वे घर की तरफ चल पड़े। घर के बाहर की गोली मारकर हत्या की FIR के अनुसार, जब धर्मेंद्र अपने भाई और दोस्तों के साथ सुबह करीब 3-4 बजे सत्यवान के घर के सामने पहुंचा, तो सत्यवान बाहर खड़ा था। धर्मेंद्र ने सत्यवान से कहा कि उसने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा रखा है। इसके बाद सत्यवान घर के अंदर गया और एक पिस्तौल लेकर आया, जिससे उसने धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सत्यवान की पत्नी ने छेड़छाड़ का केस कराया था सत्यवान की पत्नी ने धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। धर्मेंद्र का कहना था कि सत्यवान की पत्नी ने झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई और उसी रंजिश में धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई। इसी मामले में सत्यवान जेल में बंद था। —————- इस खबर भी पढ़ें… रोहतक में कार पर 20 राउंड फायरिंग, मालिक लापता:परिवार बोला- हत्या कर शव साथ ले गए; सोशल मीडिया पोस्ट में मर्डर का दावा रोहतक में एक ब्रेजा कार पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। मौके से खून ही खून मिला। वहां 20 गोलियों के खाली खोल भी पड़े थे। गोलियां लगने से कार के शीशे भी चकनाचूर हो गए थे, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। (पूरी खबर पढ़ें)