रोहतक जिले के महम ब्लॉक के फरमाणा गांव में युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में परिजन आज एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मुलाकात करेंगे। परिजन पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, जिसके कारण परिजनों में रोष बढ़ रहा है। हत्या के आरोपियों में से पुलिस ने अब तक एक आरोपी को ही पकड़ा है। गांव फरमाणा के मोहित का सिर कटा शव 28 मार्च को सुबह खेत के बीच पड़ा मिला था, जिसकी गर्दन काटकर साइड में फेंकी हुई थी। गर्दन को तेजधार हथियार से काटा गया था, जबकि गर्दन काटने से पहले सिर में पत्थर मारकर घायल किया गया था। वहीं शॉल से गला घोंटकर मार दिया था, जिसका बाद में गला काटा गया। 26 मार्च को लापता की दर्ज करवाई थी रिपोर्ट मोहित 26 मार्च को शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा। 27 मार्च को मोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और 28 मार्च को सुबह मोहित का शव खेत में पड़ा मिला। मोहित की गर्दन को काटकर अलग किया गया था, जिसे देखकर लोग सहम गए थे। होली का झगड़ा बना रंजिश का कारण मोहित के परिजनों ने बताया कि होली के दिन मोहित व हंसा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, लेकिन वह बात खत्म हो गई थी। हंसा उस बात की ही रंजिश रखे हुए था और मौका मिलते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहित को मार दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस महम थाना एसएचओ रविंद्र ने बताया कि युवक की गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंगल को काबू किया है, जिसे दो दिन के रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या के मामले में अन्य आरोपियों को जल्द काबू कर मामले का खुलासा किया जाएगा।