रोहतक के ब्लॉक सांपला के गांव ईस्माइला 9बी में मकान के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक की पहचान ईस्माइला 9बी निवासी 45 वर्षीय मुकेश पुत्र ईस्माइला के रूप में हुई। मृतक शराब पीने का आदी था। परिवार के अनुसार शराब पीने का आदी होने के कारण मुकेश की शादी भी नहीं हुई थी। रात को भी मुकेश ने अधिक शराब पी रखी थी। सुबह जब देखा तो मुकेश की मौत हो चुकी थी। बस में कंडक्टर की करता था नौकरी
मृतक मुकेश गांव की एक एकेडमी की बस में कंडक्टर की नौकरी करता था। इसी नौकरी से मुकेश अपना गुजारा कर रहा था। लेकिन शराब की आदत नहीं छुट रही थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मुकेश की मौत होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में कर रही जांच
सांपला थाना एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव घर में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। परिवार के अनुसार मुकेश शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।