रोहतक में दो भाईयों की नुकीले हथियार से हत्या:मकान में मिले दोनों के शव; FSL टीम जुटा रही साक्ष्य

रोहतक जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाईयों की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एफएसएल एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला पुत्र जयनारायण व कुलदीप पुत्र जयनारायण के रूप में हुई। दोनों सगे भाईयों की नुकीले हथियार से चेहरे पर वॉर करते हुए हत्या की गई है। चेहरे को बुरी तरह चोट के निशान मिले हैं। दोनों भाईयों के शव मकान में ही पड़े हुए थे। सूचना मिलने के बाद आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *