रोहतक में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बनाए एग्रो मॉल में भूपेंद्र हुड्डा ने लोगों को बड़े-बड़े मुंगेरी लाल के सपने दिखाए, लेकिन बाद में उन्हें पूरा न करके लोगों के साथ धोखा करने का काम किया। मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल के कार्यकाल में केवल किसानों का शोषण किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को उचित मान सम्मान देने का काम किया। एग्रो मॉल बनाकर कौन से किसान का पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भला किया। आज प्रदेश के पांचों एग्रो मॉल की हालत खराब है। 74 दुकानदारों को लौटाए 33.93 करोड़ मनीष ग्रोवर ने कहा कि एग्रो मॉल में 78 लोगों ने दुकान खरीदी थी, जिसमें से 4 दुकानदारों को पहले ही पैसे दिए जा चुके है। 74 किसानों को आज 33.93 करोड़ रुपए की राशि वापस लौटाई गई है। सरकार ने तो लोगों को उनका पैसा वापस कर दिया, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा को भी इन दुकानदारों को बयाज देना चाहिए, जिनके साथ धोखा किया था। प्रॉपर्टी में नकली उछाल दिखाकर पैसा फंसवाया मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रॉपर्टी में नकली उछाल दिखाकर लोगों का पैसा फंसवा दिया था। किसी ने अपनी जमीन बेची, किसी ने प्लॉट बेचा और एग्रो मॉल में दुकान खरीद ली। लेकिन बाद में दुकान नहीं चली, क्योंकि मॉल में कौन-सी खाद बीज की दुकान खोली गई थी। एग्रो मॉल नाम पर कौन सा खाद बीज बेचा मनीष ग्रोवर ने कहा कि 2009 व 2013 तक भूपेंद्र हुड्डा ने जो लोगों को सपने दिखाए, अगर उसे पूरा कर लेते तो शायद यह मार्केट चल जाता। लेकिन एग्रो मॉल नाम रखकर भूपेंद्र हुड्डा ने कौन सा बीज खाद बेचा। सपने दिखाकर केवल लोगों की संपत्ति हासिल कर ली। हुड्डा राजनीति का बड़ा खिलाड़ी, उजाड़ना का पता मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनीति का बड़ा खिलाड़ी है। राजनीति के कई तरीके हुड्डा को आते हैं। किसको उजाड़ना है, किसको बसाना है, उसे भली भांति पता है। झूठ बोलकर वोट लेना, कांग्रेस की आदत है। सरकार का काम व्यापार करना नहीं है, लोगों की जेब काटना नहीं है, जनता के लिए काम करना है। किसान आज मंडी और खेत में बैठा मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा मंडी में जाकर हाथ में फसल लेकर दिखाते हैं, अपने समय में भूपेंद्र हुड्डा ने किसान का कितना भला किया। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसान मंडी व खेत में बैठा है, जो लोग सड़क पर बैठे हैं, वो उनका अपना निर्णय है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।