रोहतक में प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़खानी:सरकारी स्कूल से निकालने की धमकी; नोटबुक लेने के बहाने भेजा ऑफिस

रोहतक जिले के कलानौर ब्लॉक में सरकारी स्कूल की छात्रा ने प्रिंसिपल पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी स्कूल प्रिंसिपल से जल्द पूछताछ करेगी। कलानौर के गवर्नमेंट स्कूल की छात्रा ने बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह एनएसएस कैंप में गई थी, जहां उसे एक टीचर मिली, जिसके पास वह बैठ गई। वहां से फोन करके दूसरी टीचर को बताया कि वह स्कूल पहुंच गई है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि हाल ही में स्कूल प्रिंसिपल उसके पास आया और कहा कि ऑफिस जाकर नोटबुक लेकर आना। जब वह नोटबुक लेने के लिए ऑफिस गई, तो प्रिंसिपल भी उसके पीछे पीछे आ गया। साथ ही कोरिडोर में उसके साथ गलत व अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। स्कूल से निकालने की दी धमकी पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी स्कूल प्रिंसिपल ने किसी को भी बताने पर उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण उसने घर पर भी किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब परिवार ने जोर देकर गुमसुम रहने का कारण पूछा, तो सारी बात बता दी। इसके बाद कलानौर थाने में आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस कलानौर थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि एक लड़की के साथ स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *