रोहतक में बदमाश का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:बाबा गैंग के गोगा की हत्या में शामिल था, शूटरों को लोकेशन की जानकारी दी

रोहतक में 16 फरवरी की रात सोनीपत के युवक दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले में सीआईए टीम ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे शिमली गांव के पास पकड़ा है। आरोपी की पहचान रिटौली गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है। इससे पहले रोहतक पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी की पहचान समचाना गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। दिनेश उर्फ गोगा गांव रिटोली के बाबा गैंग का सदस्य था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हिमांशु भाऊ गैंग के सदस्य होने की आशंका है, क्योंकि दोनों गैंग के बीच 2019 से दुश्मनी चलती आ रही है। पुलिस ने मुताबिक मुठभेड़ में पकड़ा गया साहिल भी बाबा गैंग के साथ ही जुड़ा हुआ था। उसने भाऊ गैंग के लिए दिनेश की मुखबिरी की थी। इसने ही शूटरों को जोगा की लोकेशन बताई थी। CIA-1 टीम ने पहले हवाई फायर किया SP सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जोगा की हत्या के मामले में रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। CIA-1 के इंचार्ज कुलदीप सिंह की टीम द्वारा संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद पुलिस ने युवक के पैर की तरफ गोली चलाई, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। मौके से युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। युवक की पहचान साहिल उर्फ सुखा के रूप में हुई है। साहिल के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी साथियों को ढूंढ रही पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल उर्फ सुखा रोहतक के एक प्रमुख गैंग का मुख्य सरगना है। आरोपी साहिल ही दिनेश उर्फ गोगा की हत्या का सूत्रधार रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है। पहले एक और फिर दो बदमाश गोलियां चलाते दिखाते 16 फरवरी की देर शाम नोबल हार्ट अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी में दो युवक चिप्स और कोल्ड ड्रिंक लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे से एक युवक आया और गोली मारकर भाग गया। इसके बाद दो युवक आए और वहीं खड़े होकर लगातार गोलियां चलाते रहे। इसमें एक युवक के दोनों हाथों में हथियार दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें वह गोलियां चलाने के बाद जेब के अंदर रख लेता है। शरीर पर 20 से अधिक गोलियों के निशान, 25 खोल मिले मृतक दिनेश उर्फ गोगा के शरीर को गोलियों से छलनी किया गया है। दिनेश की पेट और छाती पर 20 से अधिक गोलियों के निशान देखने को मिले है। चेहरे पर भी गोलियों के निशान दिख रहे हैं। अचानक पीछे से हुए हमले के कारण दिनेश को संभलने का मौका नहीं मिला। हमलावर वारदात को अंजाम देकर आराम से पैदल ही मौके से निकल गए। पुलिसको मौके से 25 खोल मिले है। गोलियों की तड़तड़ाहट से मची दहशत अस्पताल के साथ लगती दुकान मालिक ने बताया कि वह दुकान के अंदर था। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर झांक कर देखा, तो दो युवक गोलियां चला रहे थे। यह देखकर वह घबरा गया और दुकान में काउंटर के पीछे बैठ गया। जब आरोपी चले गए, तो उसने वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। गोलियां की तड़तड़ाहट से लोगों दहशत सी मच गई थी। लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस वहां आ गई। पुलिस को शक, गैंगवार में हुई दिनेश की हत्या… 2 मार्च 2022 को हिमांशु भाऊ के चचेरे भाई की हत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव रिटोली के दो गैंग हिमांशु भाऊ और बाबा गैंग के बीच पहला मर्डर 2 मार्च 2022 को हुआ था। इस दिन बाबा गैंग के सदस्यों ने हिमांशु भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की हत्या की थी। उसके साथ रोहित के दोस्त राजेंद्र उर्फ माडू को भी मार दिया था। हिमांशु भाऊ ने लिया चचेरे भाई की मौत का बदला
चचेरे भाई की मौत का बदला हिमांशु भाऊ ने मात्र 5 दिन बाद ही ले लिया। हिमांशु भाऊ ने 7 मार्च 2022 को बाबा गैंग के सदस्य हंसराज उर्फ हंसे की बस अड्डे पर बस में घुसकर हत्या की थी। इसके बाद 2 जून 2025 को अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल कुमार की गांव रिटोली के बाहर फायरिंग करके हत्या करवाई गई। दिसंबर 2025 को सन्नी रिटोलिया पर हुई थी फायरिंग
गैंगवार के चलते 19 दिसंबर 2025 को गांव रिटोली के शराब ठेके पर अंकित उर्फ बाबा के भाई सन्नी रिटोलिया पर हिमांशु भाऊ गैंग ने फायरिंग की थी। इसमें हिमांशु भाऊ गैंग का एक सदस्य मारा गया था। मृतक झज्जर का रहने वाला दीपांशु था। माना जा रहा है कि दीपांशु की मौत का बदला लेने के लिए 16 फरवरी 2026 को दिनेश उर्फ गोगा की हत्या हुई है। 2024 में गिरफ्तार हुआ था दिनेश उर्फ गोगा
दिनेश बाबा गैंग का सदस्य था। बाबा गैंग के हंसराज की हिमांशु भाऊ ने हत्या की थी। दिनेश उर्फ गोगा को हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले सन्नी रिटोलिया पर शराब ठेके पर फायरिंग भी हुई थी। 26 अक्टूबर 2024 को दिनेश को सन्नी रिटोलिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर था। बाबा गैंग का सरगना जेल में बंद
बाबा गैंग रोहतक के रिटौली गांव का रहने वाला अंकित चला रहा है। अंकित उर्फ बाबा पर 2016 में पहली बार मारपीट, धमकी व एससी-एसटी में केस दर्ज हुआ। जमानत पर आने के बाद 2018 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। 2022 में हत्या का केस दर्ज हुआ। इसके बाद 2023 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में बंद है। अंकित की रिटौली गांव के ही हिमांशु से दुश्मनी है। हिमांशु भाऊ गैंग चलाता है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हिमांशु फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर 2022 के बाद भारत से भागकर पहले पुर्तगाल गया और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) चला गया। वहां से वह अपने गिरोह का नेटवर्क चलाता है। —————— ये खबर भी पढ़ें… रोहतक के 2 गैंगस्टर दोस्त कैसे बने दुश्मन:कार विवाद से गैंगवार शुरू; 3 साल में 4 मर्डर, अंकित जेल में बंद, हिमांशु अमेरिका बैठा हरियाणा के रोहतक में गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को खेत में जाते वक्त बदमाशों ने अनिल को घेरा और उस पर 7 सेकेंड में 15 राउंड फायर किए। इसमें से अनिल के सिर, माथे, छाती, मुंह और पेट में 8 गोली लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *