रोहतक में BA फाइनल ईयर के छात्र की हत्या:चाकू से गला काटा, जोहड़ में फेंका शव; 3 दिन पहले कार लेकर घर से निकला था

हरियाणा के रोहतक में बीए फाइनल ईयर के छात्र की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में खेतों के पास जोहड़ में फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र के गले और गर्दन पर चाकू से वार करके हत्या की गई है। दोनों जगह वार के कई निशान मिले है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मौका ए वारदात पर जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान गांव सिंहपुरा के विकास पुत्र सुरेश के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्र 21 फरवरी को घर से कार लेकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस में गुमशुदगी का केस भी दर्ज करवाया गया था। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। देखा जा रहा है कि युवक के साथ कौन-कौन था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… गर्दन और गले पर चाकू के वार के कई निशान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस के मुताबिक, विकास के गले और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिली है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। आशंका जताई कि हत्या कहीं ओर करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस मामले में कर रही जांच
बहुअकबरपुर थाना एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान हो गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के गले पर तेजधार हथियार के निशान मिले है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें…. रिसेप्शन पार्टी में स्कूल वैन ड्राइवर का मर्डर:अंबाला में पैलेस की पार्किंग में 3 युवकों पर चाकू-छुरों से हमला; CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा के अंबाला कैंट में शादी की रिसेप्शन पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। इस दौरान युवकों की टोली ने 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें 22 वर्षीय सोनू की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *