रोहतक के कलानौर थाना में ERV पर तैनात EASI कुलदीप ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सिर में मारी। कलानौर थाना पुलिस तुरंत उन्हें लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 वर्षीय EASI कुलदीप झज्जर जिले के डीघल गांव के हैं, जो वर्तमान में झज्जर चुंगी पर कमला नगर में रह रहे हैं। कुलदीप की ड्यूटी कलानौर थाने में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV 594) पर थी। बताया जा रहा है कि कुलदीप थाने में थे और खाना खाने के लिए नीचे आए। नीचे आकर कुलदीप ने एक तरफ जाकर खुद को गोली मार ली। सरकारी पिस्टल से मारी सिर में गोली EASI कुलदीप के पास सरकारी पिस्टल थी। कुलदीप ने उसी सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मार रखी है। कुलदीप द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी साफ नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले में कर रही जांच कलानौर थाना पुलिस के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि थाने के नीचे ही EASI कुलदीप ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…